पेपर लीक मामले में छह लोग हिरासत में

पेपर लीक मामले में छह लोग हिरासत में

मुंबई: मुंबई विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें दो लोग विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं।

पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि हमनें छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें विश्वविद्यालय के दो कर्मचारी और कुछ छात्र भी शामिल हैं। पिछले महीने दो परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में 20 से अधिक छात्रों से पूछताछ की गई थी। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से प्रश्नपत्र लीक हुए थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 5, 2012, 14:39

comments powered by Disqus