प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल : मालेगांव बम विस्फोट और देवास में संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड की प्रमुख आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केन्द्रीय जेल के अधीक्षक एआर पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह साध्वी की तबियत अचानक खराब हो जाने पर उन्हें भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें विवेकानंद स्पाइन सेंटर भेज दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर की मेडिकल जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और लकवे के संकेत मिले हैं। लेकिन एमआरआई की रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। प्रज्ञा ठाकुर की तबियत कुछ दिन पहले भी खराब हुई थी। वे कैंसर पीडित हैं और कैंसर उनकी रीढ़ की हड्डी तक पहुंच गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 11, 2013, 19:29

comments powered by Disqus