Last Updated: Friday, April 12, 2013, 15:59

भोपाल : संघ प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका विवेकानंद स्पाइन सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।
प्रज्ञा ठाकुर को बुधवार सुबह सेंट्रल जेल में ब्रेन स्ट्रोक के बाद विवेकानंद स्पाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस टीम तैनात है। बताया जाता है कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद से उनके शरीर का बांया हिस्सा सुन्न पड़ गया है।
प्रज्ञा के वकील प्रमोद सक्सेना का कहना है कि वह बोल नही पा रही हैं, बस इशारे से अपनी बात कह रही हैं।
गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर सुनील जोशी हत्याकांड के अलावा मालेगांव ब्लास्ट में भी आरोपी हैं। सुनील जोशी हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। यह मामला भोपाल की अदालत में चल रहा है।
प्रज्ञा को कुछ माह पहले पैरों में तकलीफ शुरु हुई थी जिसके चलते अदालत लाने ले जाने के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पडता है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल में भी इलाज के लिए ले जाया गया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 12, 2013, 15:59