प्रज्ञा ठाकुर को कैंसर की बीमारी: मेडिकल रिपोर्ट

प्रज्ञा ठाकुर को कैंसर की बीमारी: मेडिकल रिपोर्ट

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

भोपाल: विभिन्न बम धमाकों और मध्य प्रदेश के देवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या की आरोपी साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर के कैंसर की बीमारी से पीडि़त होने का पता चला है। जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्‍पताल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर को स्‍तन कैंसर से पीडि़त होने का पता चला है।

साध्‍वी का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों के अनुसार, मेमोग्राफी टेस्‍ट के बाद इस बीमारी से पीडि़त होने की पुष्टि हुई है। अस्‍पताल के डाक्‍टरों ने प्रज्ञा ठाकुर को आगे के इलाज के लिए भर्ती होने की सलाह दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। कथित तौर पर बुधवार को प्रज्ञा ठाकुर ने डाक्‍टरों से इस संबंध सलाह मशविरा किया है।

भोपाल सेंट्रल जेल के सुपरिन्‍टेंडेंट एमआर पटेल ने कहा कि प्रशासन तब तक प्रज्ञा ठाकुर को अस्‍पताल में भर्ती नही करवा सकता, जब तक कि वह स्‍वयं इस बात की सहमति नहीं दे देती हैं। प्रज्ञा को पिछले साल मुंबई से भोपाल लाया गया था।

First Published: Thursday, January 10, 2013, 21:14

comments powered by Disqus