Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 10:01

मुंबई : गैंगस्टर अबू सलेम भारत को उसके प्रत्यर्पण को रद्द करने वाले पुर्तगाली संवैधानिक अदालत के आदेश के क्रियान्वयन की मांग के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) से गुहार लगाएगा।
पुर्तगाल में सलेम के वकील मैनुअल फेरिया ने कहा कि हम ईयू से गुहार लगाएंगे। पुर्तगाल उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय और संवैधानिक अदालत भारत को उसके प्रत्यर्पण को रद्द कर चुकी है। अधिकारी किसका इंतजार कर रहे हैं? कल भारत आए फेरिया ने विशेष टाडा अदालत से अनुमति लेकर सलेम से मुलाकात की और उससे करीब दो घंटे बातचीत की। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 16, 2013, 10:01