Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 19:07
खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एक मध्य विद्यालय के प्राचार्य पर पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप लगाते हुए विरोध में स्थानीय लोगों ने आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मध्य विद्यालय राकोडीह के प्राचार्य आजाद मास्टर के खिलाफ पांच वर्षीय उसी स्कूली बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा है और परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी प्राचार्य अभी फरार है।
उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में पीड़ित के परिजनों ने जिलाधिकारी और एसपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अनुमंडल पदाधिकारी सुभाषचंद्र मंडल के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले प्राचार्य ने इस घटना को अंजाम दिया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 19, 2012, 19:07