`प्रिंसिपल ने धुलवा दिया दुष्कर्म पीड़िता का गुप्तांग`

`प्रिंसिपल ने धुलवा दिया दुष्कर्म पीड़िता का गुप्तांग`

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को विधानसभा में इस बात का खुलासा किया कि एक स्कूल की प्राचार्या ने दुष्कर्म पीड़िता सात साल की बच्ची के गुप्त अंगों को धोने का आदेश दिया था। पर्रिकर सदन को तटीय कस्बे वास्को में 14 जनवरी को एक स्कूल के शौचालय में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जांच में आई प्रगति की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि प्राचार्या ने वर्ग शिक्षिका को पीड़िता के गुप्त अंगों की सफाई करने का निर्देश दिया ताकि संक्रमण न हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्कूल प्रबंधन ने भी घटनास्थल से सभी संभावित साक्ष्य और फिंगरप्रिंट मिटवा दिए। वह स्कूल केंद्र सरकार द्वारा संचालित बंदरगाह ट्रस्ट का है।

पर्रिकर ने कहा कि घटना के बाद प्रबंधन सबूतों को मिटवाने में व्यस्त हो गया जबकि सबसे पहले उसे पुलिस को सूचित करना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि लापरवाही के कारण स्कूल प्राचार्या को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसी हफ्ते जमानत पर रिहा कर दिया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 31, 2013, 16:51

comments powered by Disqus