प्रियंका आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

प्रियंका आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

रायबरेली: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर कल देर रात यहां पहुंची।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी और उनकी समस्याओं को सुनेगी।

प्रियंका गांधी अपने दौरे में जिला कार्यकारिणी गठन पर विचार विमर्श के साथ साथ पिछले एक माह के दौरान विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों के पास पार्टी स्तर से आयी प्रतिक्रिया को सुनेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर गत माह आठ और नौ नवम्बर को यहां आयी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 17, 2012, 14:49

comments powered by Disqus