प्रेमिका ने ले ली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की जान

प्रेमिका ने ले ली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की जान

नई दिल्ली : दिल्ली में एक किशोरी ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत अपने पुरुष मित्र की चाकू मार कर हत्या दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास अनिल कुमार (23 वर्ष) की हत्या पूर्वी दिल्ली के कोंडली स्थित उसके किराए के मकान में रसोई घर के चाकू से कर दी गई।

हरियाणा के फरीदाबाद के टप्पन गांव निवासी अनिल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल 2007 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, `उसका (अनिल) का एक किशोरी से प्रेम सम्बंध था। उसने रविवार को किशोरी को अपने घर बुलाया जहां दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद लड़की ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया।` आरोपी लड़की को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 12:33

comments powered by Disqus