Last Updated: Friday, October 26, 2012, 14:44
रांची: झारखण्ड के धनबाद शहर में एक प्रेमी ने शुक्रवार को अपनी प्रेमिका को जिंदा जला दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि 42 वर्षीय अजय बवारी ने मखानी भुइया को खटिया से बांध दिया और उस पर केरोसिन छिड़कर उसे आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, मखानी विधवा थी और उसके अजय के साथ पिछले चार साल से प्रेम सम्बंध थे। दोनों धनबाद जिले के सेंद्रा गांव के रहने वाले थे, जो रांची से करीब 240 किलोमीटर दूर है।
पड़ोसियों का कहना है कि दोनों को गुरुवार शाम झगड़ते हुए सुना गया था। मखानी को धनबाद स्थित पाटलीपुत्र चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 26, 2012, 14:44