Last Updated: Friday, April 12, 2013, 16:03
कोलकाता : बीते दिनों प्रसिडेंसी कॉलेज की बेकर प्रयोगशाला सहित दूसरे विभागों में की गई तोड़ फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने बताया कि पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, शमीम ने गिरफ्तार लोगों के राजनीतिक जुड़ाव के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया है।
इससे पहले कुछ लोगों ने प्रेसिडेंसी कॉलेज में घुस कर यहां के बेकर प्रयोगशाला सहित विभिन्न विभागों में तोड़ फोड़ मचाई थी। उन्होंने कुछ छात्रों की पिटाई और छात्राओं के साथ छेड़खानी भी की थी।
कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामे ये लोग दिल्ली में नौ अप्रैल को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ हुई बदसुलूकी का विरोध कर रहे थे। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 12, 2013, 16:03