Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 12:19
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। सामान्य से तीन डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से एक डिग्री नीचे था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 23, 2013, 12:19