Last Updated: Monday, November 14, 2011, 03:21
ज़ी न्यूज ब्यूरोइलाहाबाद: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का मिशन यूपी सोमवार से शुरू होगा। इलाहाबाद के फूलपुर में राहुल गांधी दोपहर में एक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेसियों में इस रैली को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल फूलपुर से कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं।
फूलपुर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की रैली के विरोध में रेल यातायात रोकने की कोशिश कर रहे समाजवादी पार्टी के कई समर्थकों को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया।
इलाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रकाश डी. के अनुसार, सपा के समर्थकों को प्रयाग स्टेशन से हिरासत में लिया गया जहां वे पटरियों पर बैठकर लखनउ-इलाहाबाद मार्ग पर रेल यातायात बाधित करने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले जाया गया है। राहुल इलाहाबाद से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फूलपुर में रैली करेंगे।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र फूलपुर में होने वाली रैली में भाग लेने के लिये कई कांग्रेस नेता पहले ही पहुंच चुके हैं। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लोकसभा में फूलपुर सीट का ही प्रतिनिधित्व किया करते थे।
First Published: Monday, November 14, 2011, 14:58