Last Updated: Saturday, April 28, 2012, 10:53
अगरतला: त्रिपुरा में धलई जिले के बगाबिल में दूसरी शादी करने पर आपत्ति जताने के बाद त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार रिश्तेदारों की गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस नियंत्रण) नेपाल दास ने बताया कि विजय रियांग अपने कैंप ललचेरा से एके 47 राइफल लेकर अपने ससुर कुतिबासी त्रिपुरा के घर गया और शुक्रवार रात 10 बजे के करीब गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जवान ने अपनी पत्नी फुली त्रिपुरा, सास बिलाटी त्रिपुरा, साले नवजीत और साली चुररबाती की भी हत्या कर दी।
दास ने कहा कि जवान के अपने पत्नी के साथ रिश्ते खराब थे और वह कथित तौर पर दूसरी शादी करना चाहता था। उसकी पत्नी ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी और उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। वारदात को अंजाम देकर रियांग फरार हो गया।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, April 28, 2012, 16:23