Last Updated: Sunday, November 18, 2012, 15:51

भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ रहा है। ओडिशा में पारादीप से करीब 520 किलोमीटर दूरी पर बना यह दबाव चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दबाव का यह रूख कल तक धीरे धीरे पश्चिम-उत्तर की ओर बढ जाएगा। बताया गया है कि अगले 72 घंटे के दौरान इसके दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु की ओर बढने की आशंका है।
सूत्रों का कहना है कि इसके असर से तटीय ओडिशा के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कल तक ओडिशा के भीतरी हिस्से में भी एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। दबाव के मद्देनजर पारादीप और गोपालपुर बंदरगाह पर डीसी-वन सिग्नल नंबर लगाया गया है। ओडिशा तट की ओर 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 18, 2012, 15:51