Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 13:25

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बंदूक की नोक पर औद्योगीकरण नहीं होगा। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेदारी में एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस गोलीबारी का जिक्र करते हुए सोरेन ने मंगलवार रात कहा कि औद्योगीकरण बंदूक की नोक पर नहीं हो सकता।
राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में घायलों को देखने गए सोरेन ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार और उसके आदमियों ने पहले हमला किया। ग्रामीणों ने जब इसका जवाब दिया तो वे पुलिस की शरण में गए, जिसने गोलीबारी की।
वामपंथी दलों ने बुधवार को हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में बंद का आह्वान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा के एक दल ने हजारीबाग में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 24, 2013, 13:25