बढ़ रही है जारवा समुदाय की आबादी - Zee News हिंदी

बढ़ रही है जारवा समुदाय की आबादी



नई दिल्ली : जारवा आदिवासी समुदाय की महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद अब एक अच्छी खबर है कि इस समुदाय की आबादी बढ़ रही है। सरकार ने मंगलवार को कहा कि अंडमान द्वीप समूह में रहने वाले जारवा आदिवासियों की आबादी 2001 में 240 थी, जो 2011 में बढ़कर 383 हो गई है।

 

जनजातीय मामलों के मंत्री किशोर चंद्र देव ने संवाददाताओं से कहा कि बीते 10 सालों में जारवा की आबादी 40 फीसदी बढ़ी है। 141 बच्चे 10 साल से नीचे के हैं। इस समुदाय 99 लोग 11 से 20 साल के बीच के हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 7, 2012, 17:38

comments powered by Disqus