बलात्कार में असफल युवक ने की महिला की हत्या

बलात्कार में असफल युवक ने की महिला की हत्या

बड़वानी (मप्र) : घर पर रात को सो रही एक महिला से बलात्कार करने में असफल रहे एक युवक ने उसे चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि गत शुक्रवार निकटवर्ती ग्राम केलाआम्बा निवासी कमलीबाई बारेला :24: जब अपने घर पर रात को सो रही थी, तभी चिचवानिया निवासी जमदार बलात्कार की नीयत से उसके घर में घुसा। लेकिन जब वह अपने प्रयास में असफल रहा, तो उसने कमलीबाई के पेट एवं गले में चाकू से वार किए।

गंभीर रूप से घायल कमलीबाई को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। कमलीबाई ने जिला अस्पताल में कल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने जान से मारने के प्रयास के मामले में अब हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 23, 2012, 16:01

comments powered by Disqus