Last Updated: Friday, December 21, 2012, 09:10

नागपुर : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि वह दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करते हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा में एक सवाल का जवाब देते हुए पाटिल ने दिल्ली की घटना को दुखद बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छेड़छाड़ के अपराध को गैरजमानती बनाने के लिए केंद्र को लिखा है। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 21, 2012, 09:10