Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 16:05
नागपुर : यहां हिंगनघाट में आज तड़के एक निजी लक्जरी बस में आग लग जाने से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर हुई।
पुलिस ने बताया कि एक बारात को लेकर हिंगनघाट लौट रही बस में जाम गांव के निकट आग लग गई जिससे आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य झुलस गए। इन सभी को हिंगनघाट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बस का चालक और कंडक्टर आग लगने के तुरंत बाद वहां से भाग गए। वर्धा जिले के समरूदपुर थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 1, 2012, 12:09