बसेरा गैंगरेप केस: 14 दोषी करार

बसेरा गैंगरेप केस: 14 दोषी करार

मुजफ्फरनगर : पंद्रह वर्षीय एक लड़की को अगवा करने और बलात्कार के मामले में तीन महिलाओं सहित, 14 लोगों को एक स्थानीय अदालत ने दोषी करार दिया है।

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश आरपी सिंह ने कल शाम, दस साल पुराने मामले में भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत 14 लोगों को दोषी करार दिया।

पांच लोगों को सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया गया जबकि सह अभियुक्त अपहरण और अन्य आरोपों में दोषी पाये गये। जज 11 फरवरी को इस मामले में सजा सुनाएंगे।

अभियोजन के मुताबिक, जिले के बसेरा गांव में 15 वर्षीय लड़की के भाई के दूसरे समुदाय की एक लड़की के साथ भाग जाने के कारण नौ अक्तूबर 2003 को सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 8, 2013, 14:54

comments powered by Disqus