बहुगुणा ने सितारगंज से पर्चा भरा

बहुगुणा ने सितारगंज से पर्चा भरा


देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा भरा। यहां आठ जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख और राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, पौढ़ी गढ़वाल के सांसद सतपाल महाराज और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर बहुगुणा के साथ थे। केंद्रीय मंत्री हरीश रावत की गैर मौजूदगी चर्चा का सबब रही। भाजपा के विधायक किरण मंडल ने पिछले महीने सितारगंज से इस्तीफा देकर बहुगुणा के विधानसभा में पहुंचने का रास्ता साफ किया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 13, 2012, 20:27

comments powered by Disqus