Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 18:45
गुवाहाटी : दुनिया भर में प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जानवर भी बाढ़ के प्रकोप से नहीं बच पाये हैं। बाढ़ के कारण उद्यान में एक सींग वाले 14 गैंडों समेत 560 जानवरों की मौत हो चुकी है।
असम के पर्यावरण मंत्री रकीब उल हुसैन ने बताया, ‘‘बाढ़ में 481 पाढ़ों की मौत हुयी है। साथ ही 10 बारहसिंगे, 18 सांबर हिरण, 36 जंगली सूअर, पांच साही, दो जंगली भैंसे , दो जंगली भैंस और एक लोमड़ी बाढ़ के कारण मर गये हैं।
इस यूनेस्को विश्व धरोहर उद्यान में करीब दुनिया के एक तिहाई एक सींग वाले गैंडे वास करते हैं। इसमें अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। तेज वाहनों के चलते भी करीब 25 पाढ़ों की मौत हुयी है साथ ही शिकारियों ने दो गैंडों को मार दिया।
हुसैन ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उद्यान के आधारभूत विकास के लिये दो करोड़ रूपये की राशि की मांग की है। (एजंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 18:45