बार पर छापा, 17 लड़कियां गिरफ्तार - Zee News हिंदी

बार पर छापा, 17 लड़कियां गिरफ्तार

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात सायन इलाके के एक बार पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों समेत 17 बार गर्ल्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बार चलाने वाले 6 कर्मचारियों को भी पेटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि इस बार में गैर कानूनी ढंग से देह व्यापार होता था। जब पुलिस यहां रेड मारने आती थी तो बार के गेट पर तैनात गार्ड लाल रंग के बटन को दबाकर इसकी सूचना बार कर्मचारियों को दे देता था। बीती रात रेड के दौरान पुलिस ने गार्ड को लाल बटन को दबाने का मौका नहीं दिया और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

First Published: Tuesday, January 17, 2012, 09:41

comments powered by Disqus