बारिश में भीगी राजधानी दिल्ली

बारिश में भीगी राजधानी दिल्ली

बारिश में भीगी राजधानी दिल्लीनई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम तक और बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान बादलों से ढका रहेगा और दिन में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 8.30 बजे से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 7.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 27.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 23, 2013, 11:25

comments powered by Disqus