Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 16:23

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यहां कहा कि देश का विकास बिहार के विकास के बिना संभव नहीं है।
गांधी जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित ‘रन फॉर बिहार’ कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में नीतीश ने कहा कि जब तक बिहार का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढना है और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आना है तो बिहार को साथ लेकर चलना होगा। बिहार के साढ़े दस करोड की आबादी की उपेक्षा कर देश आगे नहीं बढ़ सकता।
नीतीश ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह हमारा हक है। कई वर्षों से हम लोग इस बात को उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए आगामी चार नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अधिकार रैली का आयोजन किया गया है।
नीतीश ने कहा कि विशेष दर्जा की मांग बिहार के लोग एकजुट होकर लड रहे हैं। पूरा बिहार इसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बिहार इसके पक्ष में है। बिहार के लोग जग चुके हैं। बिहार अपना हक प्राप्त करेगा। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 2, 2012, 16:23