विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है, भीख नहीं: नीतीश

बिहार का हक मांग रहे हैं, भीख नहीं: नीतीश

बिहार का हक मांग रहे हैं, भीख नहीं: नीतीशमुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि बिहार को विशेष दर्जा दिया जाना चाहिये और यह उनके राज्य का हक है। इसके लिए वह कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अधिकार यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर के नेहरु स्टेडियम में एक जनसभा में नीतीश ने कहा, बिहार केंद्र से कोई भीख नहीं मांग रहा है। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है। राज्य को यदि उसका हक नहीं मिला तो जनता 2014 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखायेगी। केंद्र में अब उसी पार्टी की सरकार बनेगी जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा।

उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार विकसित होगा। राज्य के लोगों की मुरादें पूरी होंगी। अभी विकास पर राज्य की राशि खर्च हो रही है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से निजी निवेश बढेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। अनुबंध पर काम करने वाले शिक्षकों द्वारा लगातार किये जा रहे प्रदर्शनों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी नियोजन की सामान्य प्रक्रिया पूरी नहीं है। सामान्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अनुबंधित शिक्षकों को अपनी मांग रखनी चाहिए। राज्य के कोष में पैसा आयेगा तो सबकी जायज मांग पूरी होगी। अनुबंध पर काम करने वाले शिक्षक पिछले कुछ दिनों से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। इन शिक्षकों का संघ अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में आगामी चार नवंबर को रैली हो रही है। कम से कम प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को रैली में अवश्य जाना चाहिए। बारिश के कारण जनसभा में अपेक्षाकृत भीड कम दिखी। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री तथा स्थानीय विधायक रमई राम को सभा के दौरान जनाक्रोश का सामना करना पडा। क्षुब्ध लोगों ने मंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी की। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 15:21

comments powered by Disqus