Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 09:13
हजारीबाग : बिहार सतर्कता अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए तीन किलोमीटर दूर सिंघानियां गांव में बिहार पुलिस के पूर्व प्रमुख नारायण मिश्र की संपत्ति कुर्क कर ली गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पटना के जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त कलेक्टर अनिल कुमार ने संपत्ति कुर्क करने से पहले हजारीबाग के उपायुक्त मनीष रंजन से संपर्क किया।
मिश्रा जब हजारीबाग में 1986-87 में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के पुलिस उपमहानिरीक्षक थे तब उन्होंने पत्नी के नाम से 21.2 डेसीमल जमीन खरीदी थी। उनकी पत्नी कंचनबाला ने संजयकुमार को पावर ऑफ अटार्नी दी जिसने वह जमीन इंद्रजीत प्रसाद सिंह को बेच दी। इंद्रजीत प्रसाद सिंह ने उस पर ऑटो सर्विस सेंटर बनाया।
बिहार सतर्कता अदालत ने मिश्रा को भ्रष्टाचार का दोषी पाया और उसने उनकी और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। बिहार सरकार पहले ही पटना में उनकी संपत्ति कुर्क कर चुकी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, September 29, 2012, 09:13