Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 21:40
पटना : अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में बीती रात्रि बारह बजे से दो दिवसीय हडताल पर गए बिहार के चार हजार से अधिक सरकारी डॉक्टरों ने आज देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चली वार्ता के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार डॉक्टरों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
विभागीय अधिकारियों से हुई इस वार्ता में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सहित हड़ताली चिकित्सकों के शिष्टमंडल के दस सदस्य शामिल थे।
बीती रात्रि बारह बजे से दो दिवसीय हडताल पर गए बिहार के चार हजार से अधिक सरकारी डॉक्टरों में 2500 नियमित डॉक्टर और 1500 संविदा पर बहाल डॉक्टर शामिल थे। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 15, 2013, 21:40