बिहार: ट्रेन से उतरी महिला से गैंगरेप, फिर हत्या

बिहार: ट्रेन से उतरी महिला से गैंगरेप, फिर हत्या

बिहार: ट्रेन से उतरी महिला से गैंगरेप, फिर हत्याभागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ट्रेन से उतरी एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली 40 वर्षीया महिला ब्रह्मपुत्र मेल से न्यू अलीपुरद्वार से नई दिल्ली अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी। वह किसी कारणवश कहलगांव रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। महिला के रिश्तेदारों ने रेलवे पुलिस को यह जानकारी दी।

महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को एक पेड़ की डाल से लटका दिया। महिला के रिश्तेदारों के मुताबिक वह मंद बुद्धि थी, जिसका फायदा बदमाशों ने उसे उठा लिया। पुलिस ने रविवार की शाम निर्वस्त्र शव को बगीचे से बरामद किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बगीचे से महिला का स्वेटर और शराब की बोतल भी बरामद की है।

भागलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 14, 2013, 13:10

comments powered by Disqus