Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:05
पटना : राजधानी पटना सहित राज्य भर में ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में गणतंत्र दिवस के मोके पर शनिवार को कोहरे के बीच ही झंडोत्तोलन किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गया में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पछुआ हवाओं के कारण राज्य में सर्दी बढ़ गई है। कोहरे की वजह से धूप देर से निकल रही है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 25, 2013, 11:05