Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 12:22
पटना: गर्मी की मार झेल रहे बिहारवासियों को गुरुवार को भी राहत मिलने की सम्भावना नहीं है। राज्य के गया जिले में तो सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह गया का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि पटना में 28.6 डिग्री, भागलपुर में 28.4 डिग्री और पूर्णिया में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। पछुआ हवाएं चलने के कारण हवा में तेज गर्मी बनी रहेगी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 7, 2012, 12:22