बिहार में नक्सलियों ने वाहन फूंके -Vehicles burned by the Maoists in Bihar

बिहार में नक्सलियों ने वाहन फूंके

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने मंगलवार रात पत्थर और मोरम (एक प्रकार की मिट्टी) ढोने के काम में लगे चार डम्पर और एक पोकलेन मशीन को फूंक दिया। पुलिस को इसके जबरन वसूली का मामला होने का संदेह है।

जाखिम पहाड़ी पर 20-25 हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोलकर यहां खड़े चार डम्परों और एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी और फरार हो गए। इस पहाड़ी पर औरंगाबाद निवासी शैलेन्द्र सिंह द्वारा मोरम और पत्थर के खनन का कार्य करवाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 13:18

comments powered by Disqus