बिहार में बारिश के लिए अभी और इंतजार

बिहार में बारिश के लिए अभी और इंतजार

पटना : बिहार में मानसून पहुंचने के बाद भी लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। बारिश नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। मौसमविदों के अनुसार झमाझम बारिश के लिए दो-चार दिन इंतजार करना पड़ेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री, गया में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि गया में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए.क़े सेन ने बुधवार को बताया कि अगले 48 घंटे तक बिहार में बारिश की कोई सम्भावना नहीं है। मानसून के कमजोर होने के कारण बिहार में मूसलाधार बारिश नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक मानसून में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 27, 2012, 13:12

comments powered by Disqus