Last Updated: Monday, April 1, 2013, 14:26

ग्वालियर : भाजपा के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली पूर्व की कांग्रेसी सरकार से अधिक भ्रष्ट है।
गोविंदाचार्य ने कल संवाददाताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में अभी जो भाजपा सरकार सत्ता में है, वह पहले की कांग्रेसी सरकार से अधिक भ्रष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों को काबू में रखने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में उद्योगपति और नौकरशाह खुश हैं जबकि किसान परेशान हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 1, 2013, 14:26