बोलेरो में आग, दो लोग जिंदा जले

बोलेरो में आग, दो लोग जिंदा जले

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में असरगंज थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो में अचानक आग लग जाने से आज सुबह दो लोगों की जलकर मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तारापुर-सुल्तानगंज मार्ग पर असरगंज के समीप एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग जाने से दो लोगों की जलकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। वाहन बिल्कुल नया था जिसके कारण उसपर नंबर प्लेट भी नहीं था। कंपनी द्वारा दिया गया अस्थाई नंबर एफ 22512 वाहन पर देखा गया है।

कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगला पहिया पंक्चर हो जाने के कारण वाहन असंतुलित हो गया और ईंधन का टैंक रगड खाने के कारण वाहन में आग लग गयी। इससे वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गयी। मामले की छानबीन की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 17, 2012, 12:56

comments powered by Disqus