ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज, हालात तनावपूर्ण

ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज, हालात तनावपूर्ण

ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज, हालात तनावपूर्णज़ी न्यूज ब्यूरो
आरा/पटना (बिहार)। तनावपूर्ण हालात के बीच रणबीर सेना के मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज पटना में किया जाएगा। शुक्रवार तड़के मुखिया की बिहार के आरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया के सिर पर 277 लोगों की हत्या के आरोप थे। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ब्रह्मेश्वर सिंह की हत्या के बाद आरा शहर में हुए जबर्दस्त उपद्रव, तोड़फोड और आगजनी के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पूरे राज्य में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। घटना के बाद उग्र समर्थकों ने आरा शहर में जमकर उपद्रव, तोड़फोड और कई स्थानों पर आगजनी की। उपद्रव को देखते हुए आरा शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को बुलाया गया है।

रणवीर सेना के प्रवक्ता अजय सिंह ने बताया कि संगठन के समर्थक औरंगाबाद, सासाराम, जहानाबाद, अरवल और गया से आज आरा पहुंचेंगे जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 1976 से 2001 के बीच ब्रह्मेश्वर ने अपनी तरह की सेना बनाकर भूमिहीन गरीबों के लिए अभियान चलाया था। इसके साथ ही 1990 के दशक में जहानाबाद, औरंगाबाद और नवादा जिले में हुए नरसंहारों में भी ब्रह्मेश्वर का हाथ होना संदिग्ध था। मुखिया की हत्या की खबर पाकर उनके हजारों समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाए।

First Published: Saturday, June 2, 2012, 09:30

comments powered by Disqus