Last Updated: Friday, March 9, 2012, 17:50
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा भंग कर दी। सात चरणों में सम्पन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे गत 6 मार्च को आए थे, जिसमें बाजी समाजवादी पार्टी (सपा) के हाथ लगी थी। मंगलवार को आए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में सपा ने 224 सीटों पर जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली सपा के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार शाम राज्यपाल बी.एल. जोशी से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। निवर्तमान विधानसभा का गठन 13 मई, 2007 को हुआ था।
(एजेंसी)
First Published: Friday, March 9, 2012, 23:20