भाई ने चाकू घोंपकर बहन की हत्या की

भाई ने चाकू घोंपकर बहन की हत्या की

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहन की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। हत्या के पीछे पैसे का विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रीगा थानाक्षेत्र के कुसमारी गांव के रहने वाले नंदकिशोर की बहन बच्ची देवी का विवाह चकवा गांव निवासी राजेन्द्र चौधरी से हुआ था। विवाह के बाद बच्ची ने अपने भाई से कुछ रुपए उधार लिए थे, जिसे लेकर भाई-बहन में विवाद हो रहा था।

नंदकिशोर रविवार रात भी अपना पैसा मांगने बहन के घर चकवा पहुचा था। इसी दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई थी। इससे नाराज नंदकिशोर ने रात को चाकू घोंपकर अपनी बहन की हत्या कर दी तथा खुद को भी चाकू मार लिया।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 30, 2012, 13:42

comments powered by Disqus