भाजपा के किए चुनावी वादे पर शीला ने किया पलटवार

भाजपा के किए चुनावी वादे पर शीला ने किया पलटवार

भाजपा के किए चुनावी वादे पर शीला ने किया पलटवारज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी जीत की उम्मीद लगाए बैठीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता से ‘अविश्वसनीय वादे’ कर रही है।

दीक्षित ने लोगों को भाजपा के शासनकाल की याद दिलायी जब पार्टी ने पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले थे जिससे प्रशासन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक रैली को संबोधित करते हुए दीक्षित ने नागरिकों को ‘गुमराह’ करने की कोशिश पर भाजपा को आड़े हाथ लिया और लोगों से कहा कि वे जिन चीजों को देख रहे हैं उन्हीं में यकीन करें, झूठे वादों में नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पहले की सरकार को शहर के विकास एवं प्रगति से कुछ लेना-देना नहीं था। उन्होंने अपने पांच साल के शासनकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले। आज वे ऐसे वादे कर रहे हैं जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। राजनीतिक फायदे के लिए जनता को गुमराह करना उनका मकसद है।’

भाजपा की दिल्ली इकाई ने ऐलान किया है कि यदि पार्टी सत्ता में आएगी तो बिजली की कीमतों में 30 फीसदी की कमी करेगी। पार्टी ने यह वादा भी किया है कि सरकार में आने पर शहर की 600 से ज्यादा मलिन-बस्तियों में रह रहे परिवारों को फ्लैट दिए जाएंगे।

First Published: Monday, August 5, 2013, 00:35

comments powered by Disqus