भाजपा नेता पर बलात्कार का केस, आरोपी फरार

भाजपा नेता पर बलात्कार का केस, आरोपी फरार

मेरठ : जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और दहेज मांगने के आरोपों के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला थाना प्रभारी रीता शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि रोहटा रोड निवासी बीकॉम की छात्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इकार कर दिया। आरोपी भाजपा के व्यापारिक संगठन का स्थानीय पदाधिकारी है।

आरोप है कि पुलिस में शिकायत की बात पर आरोपी की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। पीडित छात्रा ने आरोपी पर एमएमएस बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 12, 2013, 09:00

comments powered by Disqus