भारत बंद का मध्य प्रदेश में व्यापक असर

भारत बंद का मध्य प्रदेश में व्यापक असर

भोपाल: देश में बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) द्वारा आयोजित भारत बंद का मध्य प्रदेश में भोपाल संभाग को छोड़कर अन्य शहरों में व्यापक असर नजर आ रहा है। भूटान के प्रधानमंत्री व श्रीलंकाई राष्ट्रपति के प्रवास के मद्देनजर राजधानी भोपाल को बंद से अलग रखा गया है।

राजग ने कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की राष्ट्रविरोधी नीतियों, खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), डीजल की मूल्यवृद्धि, भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में भारत बंद का आयेाजन किया है।

सुबह से ही राज्यभर में बंद का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। भोपाल संभाग के अलावा सभी स्थानों पर बाजार बंद हैं, परिवहन सेवा भी प्रभावित है।

राजग के प्रमुख सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य में सरकार होने के कारण बंद का व्यापक असर है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर चहल-पहल बहुत कम है, शिक्षण संस्थान भी बंद हैं। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 09:33

comments powered by Disqus