भोक्ता बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

भोक्ता बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक शशांक शेखर भोक्ता को गुरुवार को ध्वनिमत से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। चुने जाने के बाद भोक्ता को उनके आसन तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा लेकर गए। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और विधायकों को भेदभाव से रहित सुचारु रूप से सदन चलाने का भरोसा दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीपी सिंह के 19 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली था। बुधवार को भोक्ता के पक्ष में नामांकन के चार सेट दाखिल कराए गए और वे इस पद के लिए अकेले प्रत्याशी थे।

13 जुलाई को गठित हुई झामुमो नीत हेमंत सोरेन की सरकार को कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। हेमंत ने 18 जुलाई को विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 25, 2013, 20:58

comments powered by Disqus