भोपाल दौरे पर आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

भोपाल दौरे पर आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति


भोपाल : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे कल मध्यप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि राजपक्षे शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विमान तल पर उनकी अगवानी करेंगे। आदिवासी नर्तक उनका पारंपरिक स्वागत करेंगे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे सुबह 10.45 बजे सांची पहुंचेंगे। स्थानीय सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज तथा राज्य की संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा वहां उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति 11 बजे पवित्र अवशेषों तथा सांची स्तूप का अवलोकन करेंगे। राजपक्षे दोपहर 12 बजे सांची बौद्ध विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। राजपक्षे दोपहर 12.30 बजे आमसभा में हिस्सा लेंगे।

राजपक्षे अपरान्ह 3.35 बजे महाबोधि सोसायटी आफ श्रीलंका सेंटर जाएंगे। वह अपराह्न 4.40 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 20:10

comments powered by Disqus