Last Updated: Thursday, November 17, 2011, 14:37
नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा फूलपुर में हाल में राहुल गांधी की एक रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के लिए केन्द्रीय मंत्रियों जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने को मायावती के जंगलराज का उदाहरण बताया।
पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को यहां कहा, मुद्दा यह है कि जिन्होंने कानून तोड़ा, पुलिस को मुर्ख बनाया और बिना अधिकार के हवाई पट्टी तक पहुंच गए उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सिंह ने कहा, और जिन लोगों ने उन्हें पकड़ा और हेलिपैड तक पहुंचने से उन्हें रोका, उन सभी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। यहां तक कि पुलिस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। इस लिए मैं इसे मायावती का जंगलराज कहता हूं।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, November 17, 2011, 20:13