मणिपुर: इरोम शर्मिला एक बार फिर गिरफ्तार

मणिपुर: इरोम शर्मिला एक बार फिर गिरफ्तार

मणिपुर: इरोम शर्मिला एक बार फिर गिरफ्तारइंफाल : मणिपुर से विवादित आफस्पा हटाने की मांग पर पिछले 12 साल से ज्यादा समय से अनशन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू को राज्य पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पूर्वी इंफाल में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के बाद शर्मिला को मंगलवार को रिहा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कल शाम सात बजे के करीब उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 26 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस ‘लौह स्त्री’ का आज 40वां जन्मदिन है।

पिछले 12 वषरें से लगातार अनशन पर बैठी शर्मिला आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में कई बार गिरफ्तार और रिहा हो चुकी हैं। इस जुर्म के लिए उन्हें अधिकतम एक वर्ष तक की सजा हो सकती है। मंगलवार को रिहाई के बाद शर्मिला जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के करीब शर्मिला कांबा लुप शांग्लेन (शर्मिला बचाओ कार्यालय) गईं और अपना अनशन जारी रखा।

सूत्र ने बताया कि उनकी सेहत बेहद खराब थी और उन्होंने पुलिस और सरकारी डाक्टरों द्वारा जांच कराने से कल सुबह इनकार कर दिया, जिसके बाद कल शाम उन्हें गिरफ्तार कर जेल के रूप में तब्दील अस्पताल के सुरक्षा वार्ड में रखा गया है, जहां उन्हें नाक के माध्यम से भोजन दिया जा रहा था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 14, 2013, 15:25

comments powered by Disqus