मणिपुर में सांसद के घर पर ग्रेनेड से हमला

मणिपुर में सांसद के घर पर ग्रेनेड से हमला

इंफाल : अज्ञात उग्रवादियों ने इंफाल पश्चिम जिले में एक सांसद के आवास पर ग्रेनेड फेंक कर हमला किया लेकिन इसमें विस्फोट नहीं हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

यह ग्रेनेड एक पॉलीथीन थली में लिपटा हुआ था। मोइदांगपोक इलाके में कांग्रेस सांसद टी. मेनया के आवासीस परिसर में कल यह ग्रेनेड पाया गया। मेनया के पारिवारिक सूत्रों ने पटसोई पुलिस थाने में संपर्क किया, जहां के पुलिसकर्मियों और विशेषज्ञों ने ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति या संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि मेनया घटना के वक्त आवास में नहीं थे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 10:26

comments powered by Disqus