मणिपुर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

इंफाल: मणिपुर में प्रमुख उग्रवादी समूहों की 18 घंटे की आम हड़ताल के आह्वान से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सात प्रमुख उग्रवादी संगठनों की समन्वय समिति मणिपुर के भारत में विलय के विरोध में हर साल 15 अक्तूबर को आम हड़ताल का आह्वान करती है।

शिक्षण संस्थाएं, बैंक और कई निजी कार्यालय बंद रहे जबकि सरकारी कार्यालय खुले थे लेकिन कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। बसें भी नहीं चल रही थीं।

बाजार, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हड़ताल के कारण यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुयीं। हड़ताल को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों का विशेष प्रबंध किया गया है। हड़ताल कल आधी रात से शुरू होकर आज शाम छह बजे समाप्त होगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 13:13

comments powered by Disqus