मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए मंत्री शामिल

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए मंत्री शामिल

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए मंत्री शामिलभोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने कुंवर विजय शाह (हरसूद) तथा अंतर सिंह आर्य (सेंधवा) को कैबिनेट मंत्री तथा रामदयाल अहिरवार (चंदला) और दशरथ लोधी (जबेरा) को राज्य मंत्री के रुप में शपथ दिलाई। कुंवर विजय शाह पूर्व में शिवराज मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन इसी साल अप्रैल में झाबुआ में आयोजित समारोह में महिलाओं को लेकर दिए गए द्विअर्थी बयानों के चलते उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।

शिवराज के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है जो अंतिम समझा जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मध्य प्रदेश में मंत्रियों की संख्या बढकर 34 हो गई है। मुख्यमंत्री को मिलकार यह संख्या 35 है तथा अब मंत्रिमंडल में कोई स्थान रिक्त नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 14, 2013, 23:01

comments powered by Disqus