मध्य प्रदेश में हर रोज दो महिलाओं से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में हर रोज दो महिलाओं से गैंगरेप

भोपाल : मध्य प्रदेश में हर रोज दो महिलाएं सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं। बीते चार वर्ष में 3807 युवतियों को दरिंदो के सामूहिक वहशीपन का शिकार बनना पड़ा है। विधानसभा में भगवान सिंह राजपूत द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया है कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के वर्ष 2011 में प्रकाशित प्रतिवेदन के मुताबिक महिलाओं के साथ संज्ञेय अपराध की घटनाओं के मामले में देश में मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर है। वहीं संज्ञेय अपराध में राज्य में इंदौर सबसे ऊपर है।

गृहमंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि बीते चार वर्ष और डेढ़ माह अर्थात 1505 दिनों में 3807 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। इसके अलावा 12 हजार 27 महिलाओं को दुष्कर्म का शिकार बनना पड़ा है। इसी अवधि में 4454 महिलाओं ने आत्महत्याएं की हैं और 2681 महिलाओं की हत्या की गई है। ब्योरे के मुताबिक 17 हजार 186 महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 28 हजार 40 महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार बनी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 13, 2013, 19:27

comments powered by Disqus